- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Central Jail: Mobile, SIM Cards Recovered From Prisoners
तरनतारन में गोइंदवाल साहिब सेंट्रल जेल में तलाशी के बीच 2 कैदियों से 2 मोबाइल और 3 सिम मिले हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरमीक सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर 2 कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।
तलाशी के बीच कैदी हरविंदर सिंह निवासी झबाल और हरदीप सिंह निवासी सोहल के पास से मोबाइल और सिम मिले। मोबाइल वीवो कंपनी के हैं। जेल अफसरों ने सामान पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस को सौंपे बरामद मोबाइल
पुलिस ने प्रिजन एक्ट की धारा 42ए और 48ए के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस कैदियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन और अन्य सामान पहुंचने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। छानबीन के बीच यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि बरामद मोबाइल फोन कैदियों तक कैसे पहुंचे और इनके माध्यम से किन लोगों के साथ संपर्क किया जा रहा था।
इसके अलावा मोबाइल फोन में मौजूद सूचना और सिम कार्ड के इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की भी छानबीन की जाएगी, ताकि इस पूरे प्रकरण की कड़ियों को जोड़ा जा सके।







