तरनतारन के एसएसपी अजय गांधी ने शनिवार को जिले के ऐतिहासिक गुरुद्वारों में मत्था टेका। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, अमन-शांति और समस्त के कल्याण हेतु अरदास की। अजय गांधी सबसे पहले तरनतारन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। इसके बाद गोइंदवाल साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बावली साहिब में हाजिरी भरी और वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा समिति ने किया सम्मानित मत्था टेकने के पश्चात एसएसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस घटनास्थल पर थाना सिटी तरनतारन के डीएसपी अमोलक सिंह, एसएचओ राजकुमार मदान और अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।