नकोदर में श्रीराम कथा के बीच राम वनगमन का प्रसंग सुनातीं कथा व्यास साध्वी सुश्री शची भारती।

जालंधर जिले के नकोदर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथामृत के तीसरे दिन कैकेयी के दो वरदानों और प्रभु श्री राम के वन गमन का प्रसंग सुनाया गया।

कथा व्यास परम पूजनीय श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री शची भारती ने कहा कि रानी कैकेयी ने राजा दशरथ को उनके दिए दो वरदान याद दिलाए। उन्होंने भरत हेतु अयोध्या का राजसिंहासन और प्रभु श्री राम हेतु चौदह वर्ष का वनवास मांगा था।

विज्ञापनIn-Article Banner

अपने वचन से बंधे राजा दशरथ व्याकुल हो उठे। प्रभु श्री राम ने पिता के वचन का मान रखने हेतु वन जाने का फैसला स्वीकार किया। माता सीता और लक्ष्मण जी ने भी उनके साथ वन जाने का निर्णय लिया।

धर्म का पालन करने, धैर्य रखने और त्याग की सीख दी

साध्वी जी ने बताया कि यह प्रसंग प्रेम, समर्पण, निष्ठा और निःस्वार्थ सेवा का उदाहरण है। उन्होंने श्री रामचरितमानस की चौपाइयों के जरिए वचन निभाने, धर्म का पालन करने, धैर्य रखने और त्याग की सीख बताई।

कार्यक्रम में भजन गाए गए और ‘जय श्री राम’ के जयघोष हुए। इसी बीच हेमंत पराशर टैगोर मॉडल स्कूल, मनदीप कौर, पवन अग्रवाल, नंदी वरदान मित्तल और सुनैना मित्तल मौजूद रहे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर