- Hindi News
- Local
- Haryana
- Mahendragarh
- Narnaul
- Mahendragarh Police Arrest MDMA Supplier From Vadodara In Drug Case
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए CIA महेंद्रगढ़ की टीम ने 24.63 ग्राम संदिग्ध MDMA बरामदगी के प्रकरण में एक और अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को वडोदरा से पकड़ा है। उसकी पहचान बलजीत निवा
डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने बताया कि एसपी दीपक कुमार के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत CIA महेंद्रगढ़ की टीम ने 1 नवंबर को थाना निजामपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गांव निजामपुर निवासी देवेंद्र को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 24.63 ग्राम संदिग्ध MDMA और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद हुई थी। प्रकरण में थाना निजामपुर में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
7 दिन के रिमांड में सामने आया सप्लायर
पुलिस ने अभियुक्त देवेंद्र को 2 नवंबर को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के बीच पुलिस ने नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की। जांच में मिली जानकारी के आधार पर CIA टीम ने 4 नवंबर को वडोदरा के गांव बड़ीबाड़ी से बलजीत को हिरासत में ले लिया।
2 दिन के रिमांड पर भेजा
गिरफ्तार अभियुक्त बलजीत को 5 नवंबर को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब आरोपी से MDMA की सप्लाई, खरीद-फरोख्त और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। प्रकरण में पुलिस की छानबीन जारी है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







