- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Bhagat Ravidas 650th Jayanti Celebration | SGPC Amritsar Meeting Plan
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से भक्त रविदास जी की 650वीं जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। इस संबंध में आयोजित होने वाले कीर्तन दरबार और गुरमत समागमों की तैयारियों को लेकर आज बुधवार को एसजीपीसी कार्यालय में सब-कमेटी की मीटिंग हुई। बैठ
एसजीपीसी पंजाब के अलग-अलग गुरुद्वारों में करवाएगी कीर्तन दरबार और गुरमत समागम
एसजीपीसी के प्रमुख सचिव कुलवंत सिंह मनन ने जानकारी दी कि भक्त रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर 19 और 20 फरवरी 2027 को श्री आनंदपुर साहिब में प्रमुख समागम आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 14 नवंबर 2026 से 18 फरवरी 2027 तक अलग-अलग गुरुद्वारा साहिबों में 15 विशेष गुरमत समागम और कीर्तन दरबार करवाए जाएंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि इन समागमों की शुरुआत 14 नवंबर को गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी से होगी। इसके पश्चात 29 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गरना साहिब बोदल, 5 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री चरणकंवल साहिब बंगा और 8 दिसंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी मौ साहिब में समागम होगा।
इसी प्रकार 2 जनवरी 2027 को गुरुद्वारा श्री अंब साहिब मोहाली, 5 जनवरी को गुरुद्वारा शहीदां लद्धेवाल माहिलपुर, 10 जनवरी को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब आलमगीर लुधियाना और 14 जनवरी को गुरुद्वारा संग जी ढेसियां में आयोजन करवाया जाएगा।
इसके साथ ही 22 जनवरी को गुरुद्वारा तप अस्थान बीबी प्रधान कौर जी बरनाला, 23 जनवरी को गुरुद्वारा श्री डेहरा साहिब सतकारियां बटाला, 24 जनवरी को तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, 30 जनवरी को गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब पटियाला और 7 फरवरी को गुरुद्वारा जामनी साहिब बजीदपुर में समागम होगा। 14 फरवरी को हिमाचल राज्य के नालागढ़ और 18 फरवरी को श्री अमृतसर के गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में विशेष समागम करवाया जाएगा।







