बरनाला में बुधवार को प्रमुख बस स्टैंड के सामने खाली प्लॉट में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई है।

पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। उसे पहचान और पोस्टमॉर्टम हेतु सिविल चिकित्सालय के शवगृह में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के पश्चात पता चलेगा। मृतक की पहचान हेतु आसपास के थानों और चौकियों में सूचना भेजी गई है।

कांग्रेस नेता ने सरकार और पुलिस पर उठाए सवार

विज्ञापनIn-Article Banner

जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान जसकरण सिंह कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

जसकरण सिंह ने इल्जाम लगाया कि खाली प्लॉट में नशा करने वाले लोग अक्सर बैठते हैं और चिट्टे का सेवन करते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने इस बारे में अनेक बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन नियमित गश्त या स्थायी कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि पंजाब में नशे की वजह से नौजवानों की मृत्यु हो रही है और सरकार केवल कागजी दावे कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर