- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Two Blend Cafe Raid | Owner Arrested For Promoting Gun Culture
जालंधर में रेड के बारे में प्रेसवार्ता करते हुए डीसीपी लॉ एड ऑर्डर जसरूप कौर बाठ।
जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित ‘टू ब्लेंड कैफे’ में हथियार रखने और गन कल्चर को बढ़ावा देने के इल्जाम में पुलिस ने आज कैफे मालिक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कैफे में छापेमारी कर आरोपियों को
डीसीपी लॉ एड ऑर्डर जसरूप कौर बाठ के अनुसार, 6 नवंबर को पुलिस कमिश्नरेट ने सार्वजनिक स्थानों, मैरिज पैलेस और कैफे में हथियार ले जाने व उनका प्रदर्शन करने पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित कैफे (SCO 116-117) में कुछ लोगों के हथियार लेकर बैठने और गन कल्चर को बढ़ावा देने की जानकारी मिली थी।
खबर मिलते ही इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने कैफे पर दबिश दी। मौके से कैफे मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में शिवा के पास से लाइसेंसी पिस्तौल मिली।
थाना डिवीजन-7 में केस दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-7 में बीएनएस की धारा 223 के तहत एफआईआर नंबर 301 दर्ज की है। यह प्रकरण 11 नवंबर 2026 को दर्ज किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन करने और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से सरकारी आदेशों का पालन करने की अपील की गई है।







