- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Rampura Phul Bank Theft | Minor Caught On CCTV Stealing Cash
बठिंडा जिले के रामपुरा फूल में बैंक के अंदर चोरी की वारदात सामने आई है। यहां पैसे जमा करवाने पहुंचे पंकज गोयल की जेब से एक नाबालिग लड़का 50 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। चोरी की पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में न
घटना का पता चलने के पश्चात थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है। रामपुरा फूल के रहने वाले पंकज गोयल बुधवार को बैंक में 50 हजार रुपए जमा करवाने पहुंचे थे। वह कैश जमा करवाने वाले काउंटर पर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान एक नाबालिग लड़का बैंक के अंदर आया और उनके पीछे जाकर खड़ा हो गया। उसने मौका देखकर पंकज की जेब से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच वह कामयाब नहीं हो सका।
दूसरी बार चोरी करने में कामयाब रहा नाबलिग
इसके बाद पंकज दूसरे काउंटर की तरफ चले गए। नाबालिग भी उनके पीछे-पीछे वहां पहुंच गया और दोबारा उनके पीछे खड़ा हो गया। इस बार उसने फिर उनकी जेब में हाथ डालकर पैसे निकालने की कोशिश की और 50 हजार रुपये निकालने में कामयाब हो गया। वारदात को अंजाम देने के पश्चात नाबालिग बैंक से बाहर निकल गया।
जेब में हाथ डाला तो गायब मिले पैसे पंकज गोयल जब कैश काउंटर पर पैसे जमा करवाने लगे तो उन्होंने अपनी जेब में हाथ डाला। इसी बीच उन्हें पता चला कि जेब में रखे 50 हजार रुपये गायब हैं। उन्होंने आसपास तलाश की, मगर पैसे नहीं मिले। इसके पश्चात बैंक प्रबंधन की सहायता से सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। फुटेज देखने पर चोरी की पूरी घटना सामने आ गई।
पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरंभ की तलाश मामले की जानकारी थाना सिटी रामपुरा पुलिस को दी गई। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर ली है और पैसे निकालने वाले नाबालिग की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग ने वारदात को अकेले अंजाम दिया या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







