दिवाली के त्योहार को देखते हुए नगर के बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक जाम से निपटने हेतु चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत शहर के 21 बाजारों के आसपास सरकारी स्कूलों में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। लोग स्कूलों में छुट्ट

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाजारों में खरीदारी हेतु संभव हो तो पैदल जाएं या एक ही वाहन में परिवार के साथ पहुंचें। भीड़भाड़ वाले वक्त में बाजार जाने से बचें, ताकि सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम रहे। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों को टो किया जा सकता है या उनके पहिए लॉक किए जा सकते हैं।

साइकिल ट्रैक और फुटपाथ पर वाहन खड़े न करें

विज्ञापनIn-Article Banner

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से साइकिल ट्रैक और पैदल चलने वालों के रास्तों पर वाहन नहीं चलाने और न ही पार्क करने की अपील की है। निर्धारित पार्किंग में ही गाड़ी खड़ी करें और दूसरी गाड़ियों हेतु भी जगह छोड़ें। वाहन में कीमती सामान न छोड़ें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गाड़ी में छोड़े गए सामान के नुकसान की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस की नहीं होगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar