- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Health Education Center Launch | Sector 22 School Students
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य शिक्षा भी दी जाएगी। इसके लिए सेक्टर-22 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चंडीगढ़ हेल्थ एजुकेशन सेंटर तैयार किया जा रहा है। केंद्र का निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात
अमेरिका के इंडियाना स्थित मैकमिलेन हेल्थ सेंटर की तर्ज पर विकसित किए जा रहे इस केंद्र में विद्यार्थियों को मानव शरीर की कार्यप्रणाली से लेकर स्वस्थ जीवनशैली तक की सूचना दी जाएगी। यहां मानव शरीर के अंगों को समझाने हेतु आधुनिक थ्री-डी मॉडल, इंटरैक्टिव डिस्प्ले और विशेष शिक्षण उपकरण लगाए जाएंगे।
केंद्र का प्रमुख आकर्षण पारदर्शी मानव शरीर का थ्री-डी मॉडल होगा। इसके माध्यम से बच्चे शरीर के अलग-अलग अंगों और उनके काम करने के तरीके को आसानी से समझ सकेंगे।
छठी कक्षा से मिलेगी स्वास्थ्य शिक्षा
हेल्थ एजुकेशन सेंटर में 6 शिक्षण कक्ष बनाए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में लगभग 75 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता होगी। इसके साथ ही 150 विद्यार्थियों की क्षमता वाला सभागार भी तैयार किया गया है। यहां बच्चों को सामान्य स्वास्थ्य, दांतों की देखभाल, स्वच्छता, पोषण, संतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। विद्यार्थियों को मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
बच्चों को नशे, शराब और तंबाकू के दुष्प्रभावों की सूचना भी दी जाएगी। वहीं, बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को उनकी उम्र के मुताबिक प्रजनन स्वास्थ्य और यौन संक्रमण से बचाव के बारे में समझाया जाएगा। छोटे और बड़े बच्चों के लिए अलग-अलग शिक्षण सामग्री तैयार की जाएगी, ताकि वे अपनी उम्र के हिसाब से स्वास्थ्य संबंधी विषयों को समझ सकें।
2017 में आया था परियोजना का प्रस्ताव
रोटरी क्लब ने वर्ष 2017 में इस परियोजना का प्रस्ताव दिया था। साल 2024 में समग्र शिक्षा योजना के तहत इसे मंजूरी मिली। केंद्र सरकार ने शुरुआती चरण में इसके लिए 50 लाख रुपए मंजूर किए हैं। वहीं, रोटरी क्लब की ओर से करीब एक करोड़ रुपए के आधुनिक मॉडल और शिक्षण उपकरण उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।
इस परियोजना का मॉडल अमेरिका के इंडियाना स्थित मैकमिलेन हेल्थ सेंटर से लिया गया है। यह संस्थान 4 दशक से ज्यादा वक्त से बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान कर रहा है। वहां 250 से अधिक कार्यक्रमों के माध्यम से हर साल 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों को जागरूक किया जाता है। चंडीगढ़ के विशेषज्ञों ने साल 2017 में अमेरिका जाकर इस मॉडल का अध्ययन किया था। अब इसी तर्ज पर चंडीगढ़ में विद्यार्थियों हेतु स्वास्थ्य शिक्षा केंद्र तैयार किया जा रहा है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







