पहूविंड स्थित गुरुद्वारा जन्म स्थान शहीद बाबा दीप सिंह में साप्ताहिक जाप-तप चौपहरा समागम करवाया गया। शहीद बाबा दीप सिंह फाउंडेशन पहूविंड व माता कौला भलाई केंद्र के सहयोग से हुए समागम में भाई सुखवंत सिंह कथावाचक ने गुरमत विचार साझा किए और भाई नरेंद्र सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन किया। संगत ने सामूहिक रूप से श्री जपुजी साहिब व श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए। हेड ग्रंथी ने सरबत के भले की अरदास की। फाउंडेशन प्रेसिडेंट कर्नल हरि सिमरन सिंह संधू व मैनेजर प्रभजोत सिंह ने संगत का आभार जताया। मंच संचालन लेखक स्वर्ण सिंह ने किया। इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट फतहियाब सिंह, सूबेदार चरणजीत सिंह, नंबरदार चानन सिंह व बाबा हरमिंदर सिंह मौजूद रहे।
पहूविंड में साप्ताहिक जप-तप चौपहरा समागम
पहूविंड स्थित गुरुद्वारा जन्म स्थान शहीद बाबा दीप सिंह में साप्ताहिक जाप-तप चौपहरा समागम करवाया गया। शहीद बाबा दीप सिंह फाउंडेशन पहूविंड व माता कौला भलाई केंद्र के सहयोग से हुए समागम में भाई सुखवंत सिंह कथावाचक ने गुरमत विचार साझा किए और भाई नरेंद्र सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन किया।
EEditor
24 नव॰ 2026, 09:47 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






