भिखीविंड | सेक्रेड सोल्स कॉन्वेंट स्कूल काले के एनसीसी कैडेट्स को ‘ए’ ग्रेड सर्टिफिकेट बांटे गए। इन कैडेट्स ने सितंबर 2025 में 11 पंजाब बटालियन के तहत राम तीरथ अमृतसर में लगे एनसीसी कैंप में हिस्सा लिया था। स्कूल के प्रिंसिपल कंधाल सिंह बाठ और चेयरमैन लखबीर कौर बाथ ने कैडेट्स को सम्मानित करते हुए एनसीसी इंचार्ज कुलदीप सिंह व स्टूडेंट्स को बधाई दी। उन्होंने स्टूडेंट्स को आगे बी व सी सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए मोटिवेट किया, ताकि सरकारी नौकरी में मदद मिल सके। वहीं, 15 नवंबर को शहीद बाबा दीप सिंह जी के शहीदी दिवस पर हुई मैराथन में एडमिनिस्ट्रेटिव जिम्मेदारी निभाने पर भी स्टूडेंट्स की सराहना की गई। इस घटनास्थल पर स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।