पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के निर्देशों पर तरनतारन में 22 से 24 नवंबर तक चलने वाले सब-नेशनल पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत डीसी डॉ. निर्मल ओसेपचन ने जिला हॉस्पिटल में बच्चों को बूंदें पिलाकर की। सिविल सर्जन डॉ. संदीप धवन और जिला टीकाकरण अफसर डॉ. वरिंदरपाल कौर मौजूद रहीं। डीसी ने 0 से 5 साल के हर बच्चे को बूंदें पिलाने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने कहा कि 1,43,350 बच्चों का लक्ष्य है, जिसके लिए 574 फिक्स्ड बूथ, 1,167 डोर-टू-डोर, 38 ट्रांजिट व 51 मोबाइल टीमें, 2,521 वैक्सीनेटर और 115 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। 131 ईंट-भट्ठों, 185 हाई रिस्क एरिया व फैक्ट्रियों तक मोबाइल टीमें पहुंचेंगी। एसएमओ डॉ. सुरिंदर कुमार व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।