इथियोपिया से डिपोर्ट कर भारत लाए गए गैंगस्टर गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी को पट्टी अदालत ने 5 दिन के ​पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड के बीच पूछताछ में गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी ने कई खुलासे किए हैं। अफरीदी ने कहा है कि ब्लॉक पट्टी कांग्रेस अध्यक्ष गुरमेल सिंह तूत की हत्या दुबई में बैठे प्रभ दासूवाल के कहने पर करवाई थी। 3 सितंबर 2025 को ग्राम झुग्गियां पीर बख्श में बाइक सवार 3 हमलावरों ने गुरमेल सिंह तूत की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शूटरों को हवाला के जरिए पैसे भेजे गए थे। पूछताछ में अफरीदी ने दुबई, केन्या, सोमालीलैंड और इथियोपिया में रहने के बीच अनेक लोगों से संपर्क और कथित आपराधिक गतिविधियों की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, उस पर एएसआई इकबाल सिंह, अजमीत नौशहरा पन्नुआं और अन्य हत्याओं की साजिश में शामिल होने के इल्जाम भी हैं।

अफरीदी ने पूछताछ में बताया कि विदेश में रहते हुए खर्च प्रभ दासूवाल वेस्टर्न यूनियन के माध्यम से भेजता था। वहीं, पुलिस पड़ताल में कई अन्य सहयोगियों के नाम भी सामने आए है। एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल ज्यादा जानकारी सार्वजनिक करना उचित नहीं है।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट