अमृतसर | होली हार्ट प्रेसीडेंसी स्कूल प्रबंधन ने दैनिक भास्कर की ‘सार्थक दीपावली’ अभियान से प्रेरित होकर जरूरतमंद बच्चों को सामान वितरित किया। प्रिंसिपल ​विक्रम सेव, शिल्पा सेठ और डायरेक्टर अंजना सेठ ने इस पहल के माध्यम से बच्चों को समझाया कि त्योहार की असली प्रसन्नता मात्र अपने घर को रोशन करने में नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों का उजाला फैलाने में है। विद्यार्थियों को जरूरतमंदों की सहायता करने, आपसी प्रेम और सहयोग की भावना अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस पहल ने बच्चों को सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।