अमृतसर | सुपरकिड्स एट होली हार्ट स्कूल की एलकेजी क्लास के स्टूडेंट्स ने बंदी छोड़ दिवस मनाया। बच्चों ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए श्री गुरु हरगोविंद साहिब जी की प्रेरणादायक गाथा को पेश किया। उन्होंने बताया कि किस तरह गुरु साहिब जी ने ग्वालियर के किले से अपनी रिहाई के समय अपने साथ 52 राजाओं को भी मुगल शासन के बंधन से मुक्ति दिलवाई थी। उनकी मुक्ति की खुशी में लोगों ने दीये जलाकर दीवाली मनाई थी। बच्चों ने दीपावली और बंदी छोड़ दिवस का महत्व बताते हुए मैसेज दिया कि सूझबूझ और साहस से अनैतिकता के अंधकार पर नैतिक मूल्यों की जीत होती है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन जीत सेठ और डायरेक्टर अंजना विजय सेठ ने बच्चों को ‘बंदी छोड़ दिवस' की बधाई देते हुए उन्हें धर्म और कर्तव्य के रास्ता पर साहसपूर्वक चलने हेतु प्रेरित किया। डायरेक्टर विक्रम सेठ और प्रिंसिपल शिल्पा सेठ ने स्टूडेंट्स का मनोबल बढ़ाया।
होली हार्ट स्कूल में बच्चों ने मनाया बंदी छोड़ दिवस
अमृतसर | सुपरकिड्स एट होली हार्ट स्कूल की एलकेजी क्लास के स्टूडेंट्स ने बंदी छोड़ दिवस मनाया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन जीत सेठ और डायरेक्टर अंजना विजय सेठ ने बच्चों को ‘बंदी छोड़ दिवस' की बधाई देते हुए उन्हें धर्म और कर्तव्य के रास्ता पर साहसपूर्वक चलने हेतु प्रेरित किया।
EEditor
8 नव॰ 2026, 08:38 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






