चंडीगढ़| सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में स्टूडेंट काउंसिल की ओर से दिवाली फेस्ट कम फ्रेशर्स पार्टी आयोजित की गई। इसमें फूड, ज्वेलरी, स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स, गोलगप्पे और कैंडल्स के लगभग 30 स्टॉल लगाए गए। स्टूडेंट्स ने सोलो और ग्रुप डांस, सारंगी की प्रस्तुति, हिमाचली डांस और भांगड़ा पेश किया। प्रिंसिपल प्रो. डॉ. निशा अग्रवाल ने स्टूडेंट्स और स्टाफ को ग्रीन दिवाली मनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ एक्स्ट्रा करिकुलर और को-करिकुलर एक्टिविटीज भी स्टूडेंट्स के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए जरूरी हैं। इस मौके पर कॉलेज की ओर से स्टूडेंट्स और स्टाफ हेतु लंगर भी लगाया गया। प्रिंसिपल ने समस्त पार्टिसिपेंट्स को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।