- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Unity, Team Spirit And Commitment To Dedication
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में 79वां एनसीसी दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। यह दिवस राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना की स्मृति में नवंबर के चौथे रविवार को आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम एएनओ आकाश बग्गा के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें देश निर्माण में एनसीसी के योगदान और विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व व राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कुल 39 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। इनमें 18 जेडी कैडेट्स और 21 जेडब्ल्यू कैडेट्स शामिल रहे।
कैडेट्स ने एकता, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति समर्पण बनाए रखने का संकल्प लिया। स्कूल डायरेक्टर उर्मिल सूद ने एनसीसी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, निस्वार्थ सेवा और नेतृत्व जैसे गुण विकसित करती है। उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने हेतु प्रेरित किया।







