- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- NHM Workers On Strike Over Their Demands Are Hopeful Of Tomorrow's Meeting.
पंजाब में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। एनएचएम इंप्लाइज यूनियन पंजाब की अगुवाई में कर्मी लंबे वक्त से लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। यूनियन नेताओं के मुताबिक सरकार और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के से बैठकें हुईं, मगर मांगों को अभी तक अमल में नहीं लाया गया।
यूनियन का कहना है कि 25 नवंबर को प्रस्तावित कर्मचारी कल्याण समिति की मीटिंग कुछ कारणों से 27 नवंबर को तय की गई है। इस बैठक से उम्मीदें हैं कि मांगों पर ठोस निर्णय होगा। यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि मीटिंग से कोई सार्थक नतीजा नहीं निकलता और समाधान हेतु ठोस कदम नहीं उठाए जाते तो संघर्ष को और तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी। इसी क्रम में 30 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री के हलके में राज्य स्तरीय रोष रैली करने का एलान किया गया है।







