पावर प्लांट में आई तकनीकी खराबी की वजह से शहरवासियों को बुधवार शाम भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पटियाला मुख्यालय से एक घंटे पहले मिले संदेश के पश्चात पावरकॉम ने शाम 6:30 से 7:45 बजे तक (1 घंटा 15 मिनट) अघोषित बिजली कटौती की।

अचानक बत्ती गुल होने से जालंधर सर्किल में महज एक घंटे के भीतर 650 शिकायतें दर्ज की गईं। कटौती का वक्त पीक ऑवर होने से कारोबारियों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा और बाजारों में अंधेरा पसरा रहा। यही वक्त निगम की शाम की पेयजल आपूर्ति का भी होता है, जिससे घरों में एक घंटे तक पानी की सप्लाई भी ठप रही।

अंधेरे का असर प्रमुख सड़कों पर भी दिखा। रेलवे कॉलोनी से बशीरपुरा फाटक और गुरुनानकपुरा रोड की तरफ जाने वाले मार्गों पर पूरा अंधेरा छा गया। इन रास्तों पर अक्सर लूटपाट की वारदातें होती हैं, जिसके चलते वाहन चालकों को डर के साये में सफर करना पड़ा।

विज्ञापनIn-Article Banner

निगम अधिकारियों को इन रास्तों पर शीघ्र से शीघ्र स्ट्रीट लाइट्स की सुविधा देनी चाहिए ताकि कोई अनहोनी न हो। आगे क्या है संभावना? आगे भी कटौती की आशंका... पावरकॉम अफसरों के अनुसार, जमशेर और सुल्तानपुर लोधी स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन सबस्टेशनों में कोई खराबी नहीं है। फिलहाल रात में कटौती का अभी तक कोई संदेश नहीं मिला है, परंतु यदि पावर प्लांट का फॉल्ट जल्द ठीक नहीं हुआ तो दोबारा कटौती हो सकती है।

पावर प्लांट की किसी यूनिट में अचानक तकनीकी खराबी आने पर ग्रिड की फ्रीक्वेंसी बिगड़ने का खतरा पैदा हो जाता है। पूरे नॉर्दर्न ग्रिड को फेल होने से बचाने हेतु लोड शेडिंग यानी इमरजेंसी कटौती करना अनिवार्य होता है, ताकि डिमांड और सप्लाई का संतुलन बना रहे।

चूंकि फाल्ट स्थानीय सबस्टेशन में नहीं बल्कि उत्पादन इकाई में है, इस कारण जब तक प्लांट की यूनिट दोबारा सिंक्रोनाइज्ड होकर पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन प्रारंभ नहीं करती, तब तक अस्थायी कट लगने की संभावना बनी रहती है। -आरके चौधरी, रिटायर्ड एक्सईएन, पावरकॉम

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर