भास्कर न्यूज| लुधियाना जिले में एनएचएम कर्मचारियों की 16 दिन से जारी हड़ताल ने ग्रामीण और शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले के 756 कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से लगभग 236 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों की ओपीडी, रूटीन चेकअप, द

आरबीएसके टीमों के कामकाज में रुकावट से बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, हीमोग्लोबिन छानबीन, बीमारियों की शुरुआती पहचान और रेफरल सेवाएं प्रभावित हैं। वहीं, एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों, किशोरों और गर्भवती महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग व बचाव संबंधी गतिविधियां भी बाधित हैं। सीएचओ, एएनएम से लेकर स्टाफ नर्स, फार्मेसी ऑफिसर, टीबी स्टाफ, लैब टेक्नीशियन और अन्य एनएचएम कैडर के कर्मियों की हड़ताल का सीधा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों, बुजुर्गों व आम मरीजों पर पड़ रहा है।

शुक्रवार को एऩएचएम कर्मचारी ने सिविल सर्जन अॉफिस में धरना जारी रखा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनएचएम कर्मी सिविल सर्जन अॉफिस के बाहर धरना देते हुए। यूनियन ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों, हेल्थ मिनिस्टर और फाइनेंस मिनिस्टर के साथ कई मीटिंग कर चुके हैं, परंतु अभी तक कोई ठोस हल नहीं निकला है।

विज्ञापनIn-Article Banner

कर्मियों की प्रमुख मांगें कर्मियों को रेगुलर के साथ-साथ समान काम हेतु समान वेतन हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वह सालों से रेगुलर कर्मियों के बराबर जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, किंतु उन्हें कम सैलरी और नौकरी की इनसिक्योरिटी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार के अनेक मंत्री पहले भी एनएचएम कर्मचारियों के धरनों में शामिल हुए हैं और उन्हें रेगुलराइज़ करने के वादे करते रहे हैं, किंतु वे वादे पूरे नहीं हुए हैं।

नेताओं ने कहा कि वे विरोध के तहत 23 नवंबर को चंडीगढ़ में एनएचएम हेडक्वार्टर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे, ताकि हेडक्वार्टर के अधिकारी एक ठोस योजना तैयार कर 25 नवंबर की बैठक में पेश कर सकें। नेताओं ने बताया कि अगर 25 नवंबर की मीटिंग में कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

हड़ताल के चलते 236 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों में रोजाना छह हजार से अधिक मरीज ओपीडी में आते है। लेकिन उनको इलाज हेतु नगर या आम आदमी क्लीनिकों में जाना पड़ रहा है। जबकि जिले में मात्र 147 ही आम आदमी क्लीनिक चल रहे है। कम आम आदमी क्लीनिक और केंद्रों के सीएचओ हड़ताल के चलते मरीजों की समस्या और बढ़ रही है।

आईडीएसपी के तहत डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ लैब्स में डेंगू और चिकनगुनिया के टेस्ट, बीमारी की निगरानी और रिपोर्टिंग पर असर पड़ रहा है। इसी तरह, टीबी स्क्रीनिंग, सीएचसी लेवल पर टेस्टिंगऔर टीबी मुक्त भारत अभियान का काम भी प्रभावित हो रहा है।

एएनएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण रूटीन वैक्सीनेशन, गर्भवती महिलाओं की एएनसी टेस्टिंग, मैटरनल और चाइल्ड हेल्थ सर्विसेज, पीएनडीटी डिपार्टमेंट की रिपोर्टिंग व इंस्पेक्शन भी प्रभावित हो रहे हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट