पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर विमेन में पंजाबी विभाग की अमृता प्रीतम साहित्य सभा ने आईक्यूएसी के तत्वावधान में पंजाबी लोक गीतों में स्त्री मन की अभिव्यक्ति विषय पर चर्चा आयोजित की। कार्यक्रम में संगीत महकमा की विभागाध्यक्ष अनु बाला प्रमुख वक्ता रहीं। सत्र के बीच उन्होंने छात्राओं को लोक संगीत और शास्त्रीय संगीत के मूलभूत अंतरों से अवगत कराया।

उन्होंने पंजाबी लोक गीतों के रूपों- सुहाग, घोड़ियां और माहिया—का उल्लेख करते हुए उनके सांस्कृतिक महत्व और विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लोक परंपराएं महिलाओं की भावनाओं, संवेदनाओं, आकांक्षाओं और अनुभवों को व्यक्त करने का माध्यम बनती रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि लोक गीत मानवीय रिश्तों की जटिलताओं को उभारते हैं और महिलाओं की भावनात्मक दुनिया की झलक देते हैं। संस्थान के अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के सदस्यों और प्रधानाचार्या डॉ. पूजा पराशर ने कार्यक्रम हेतु पंजाबी विभाग की सराहना की।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर