स्प्रिंग फील्ड्स पब्लिक स्कूल, आजाद नगर में ‘दीवाली के रंग, पंजाबी संस्कृति के संग' थीम पर दीवाली सेलिब्रेशन का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर टीचर्स और स्टूडेंट्स ने वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल कर खूबसूरत और आर्टिस्टिक चीजें तैयार कीं और एग्जीबिशन लगाया।

इन आइटम्स के जरिए स्टूडेंट्स ने अपनी आर्ट और क्रिएटिव सोच का प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल तेजिंदर मल्होत्रा और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अरविंदर सिंह चमक ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में हमें अपनी समृद्ध पंजाबी विरासत और कल्चर से जुड़े रहना चाहिए।

ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सांस्कृतिक जड़ों के प्रति गर्व और सम्मान की भावना विकसित करने के साथ उनकी क्रिएटिविटी को भी निखारते हैं। एग्जीबिशन के चीफ गेस्ट अमन शर्मा रहे। इस अवसर पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल रुपिंदरजीत कौर के अलावा स्टाफ मेंबर्स और स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर