भाजपा जिला होशियारपुर के अध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू ने दीपावली और बंदी छोड़ दिवस के अवसर पर पंजाबवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने अपील की कि हर परिवार नशे की वजह से अपनी जान गंवाने वाले युवाओं की याद

नितिन गुप्ता ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या की वजह से हजारों परिवारों ने अपने जवान बेटों को खोया है। इन परिवारों का दर्द पूरे समाज का दर्द है। उन्होंने वाहेगुरु के चरणों में अरदास करने की अपील की कि पंजाब से नशे का पूरी तरह खात्मा हो और भविष्य में किसी मां की गोद नशे की वजह से सूनी न हो।

उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देती है। ऐसे में त्योहार की खुशियां जरूरतमंदों और पीड़ित परिवारों के साथ साझा करनी चाहिए। समाज के हर वर्ग को नशे के खिलाफ एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है।

विज्ञापनIn-Article Banner

नितिन गुप्ता ने कहा कि पंजाब की खुशहाली, आपसी भाईचारे और चढ़दी कला हेतु सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने पंजाबवासियों से नशामुक्त, स्वस्थ और खुशहाल पंजाब बनाने हेतु सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर