- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Property Dealer Extortion Case | Threat Calls & Messages Received
लुधियाना में एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके परिवार को 3 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए धमकियां मिलने का प्रकरण सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग मोबाइल नंबरों से प्रॉपर्टी डीलर और उसके भाई को फोन कर फिरौती मांग रहा है। दोनों भाइयों को अलग-अलग समय पर कॉल आ
आरोपी ने व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज और वॉयस मैसेज भी भेजे हैं। प्रकरण में अभी तक किसी गैंग का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस कॉल करने वाले नंबरों की जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता दीपक गुप्ता निवासी न्यू शिवाजी नगर ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल और उसके भाई संदीप गुप्ता के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रहा है।
इन नंबरों से आई कारोबारी को काल
अभियुक्त ने 98112-67728, 98784-00472, 95827-77879 और विदेशी नंबर +351924926460 से भी कॉल की। इन कॉल के जरिए 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए धमकियां दी जा रही हैं। इसके अलावा आरोपी ने व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज और वॉयस मैसेज भी भेजे हैं।
शिकायत मिलने के पश्चात पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके आधार पर थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2) के तहत केस दर्ज किया है।
एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस अब कॉल करने वाले नंबरों की जांच कर रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि धमकी देने वाला किसी गैंग से जुड़ा है या नहीं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







