बठिंडा में रविवार सुबह पुलिस मुलाजिमों की कथित लापरवाही का प्रकरण सामने आया है। मानसा में परविंदर झोटा के अंतिम संस्कार में ड्यूटी देने जा रहे पुलिसकर्मियों की एक निजी गाड़ी ने गोनियाना रोड पर नगर सुधार दफ्तर के बाहर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। आरोप ह

एंबुलेंस कर्मियों ने पीछा कर रुकवाई गाड़ी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक फाजिल्का से मानसा में परविंदर झोटा के अंतिम संस्कार हेतु ड्यूटी पर जा रहे चार पुलिस कर्मियों की एक निजी गाड़ी ने रविवार सुबह करीब साढ़े पांच से छह बजे के दाैरान बठिंडा-गोनियाना रोड पर शहर सुधार दफ्तर के सामने जीटी रोड पर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के पश्चात पुलिस की गाड़ी घटनास्थल पर रुकने के बजाय वहां से निकल गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक एंबुलेंस में सवार लोगों ने चोटिल को सड़क पर पड़ा देखा और पुलिस की गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी के चालक ने मार्ग में लाल बत्तियां भी पार कीं, लेकिन एंबुलेंस में सवार लोगों ने पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार उन्होंने गाड़ी को रुकवा लिया और पुलिसकर्मियों से हादसे के बारे में उत्तर मांगा।

चोटिल की फिक्र के बजाय गाड़ी के नुकसान की बात एंबुलेंस में सवार लोगों के मुताबिक, गाड़ी में बैठे पुलिस मुलाजिमों ने जानकारी दी कि वे फाजिल्का से मानसा ड्यूटी पर जा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि हादसे में जख्मी हुए व्यक्ति को सड़क पर छोड़कर क्यों जा रहे हैं, तो कथित तौर पर उन्होंने अपनी गाड़ी के नुकसान की बात उठाई और उसकी भरपाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस मुलाजिमों ने घायल को चिकित्सालय पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने के बजाय ड्यूटी पर जाने की बात कही और वहां से रवाना हो गए।

विज्ञापनIn-Article Banner

जख्मी बठिंडा के अस्पताल में भर्ती

हादसे में जख्मी व्यक्ति को बठिंडा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मुलाजिमों के रवैये को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति की सहायता करना और उसे वक्त पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना सबसे जरूरी होता है। यदि पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा था तो उसकी भरपाई हेतु कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा सकती थी। मगर चोटिल को कथित तौर पर सड़क पर छोड़कर चले जाने का मामला पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर