मोगा के अंगतपुरा डबल मर्डर और फायरिंग प्रकरण में तीन आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। पुलिस ने उनसे पूछताछ हेतु 14 दिन का रिमांड मांगा था। कोर्ट ने चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया। आरोपियों

अबतक कुल 20 आरोपियों को हो चुकी गिरफ्तारी

अंगतपुरा डबल मर्डर और फायरिंग मामले मेंं पुलिस अब तक लगभग 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वालों में मोगा निवासी अरुण कुमार, हरदीप सिंह और शानमप्रीत सिंह उर्फ राजू समालसर शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को सीजेएम ममता कक्कड़ की अदालत में पेश किया। पुलिस ने मामले में पूछताछ हेतु 14 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन अदालत ने चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया।

विज्ञापनIn-Article Banner

आरोपियों को कहीं लेजाने से पहले पुलिस को करनी होगी वीडियोग्राफी

आरोपियों के वकील की याचिका मंजूर करते हुए कोर्ट ने निर्देश दिया कि पुलिस उन्हें कहीं भी लेकर जाए तो पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी करवाई जाए। इसके साथ ही आरोपियों को हथकड़ी नहीं लगाने के निर्देश भी दिए गए।

25 अक्टूबर को दुकान के बाहर बैठे लोगों पर की थी फायरिंग

25 अक्टूबर की देर शाम मोगा के अंगतपुरा क्षेत्र में एक दुकान के बाहर बने थड़े पर 4 से 5 लोग बैठे थे। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में गगन और साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के बीच दोनों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए थे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट