पहले कोई पैसा नहीं, वीजा लगने के पश्चात पेमेंट करना है। इस लुभावने झांसे में आकर पटियाला के लवप्रीत सिंह ने अपनी गाढ़ी कमाई गंवा दी। मोहाली के सेक्टर-91 स्थित एक इमिग्रेशन फर्म के संचालकों ने पूरी प्लानिंग से कभी टिकट तो कभी इंश्योरेंस के नाम पर पैसे वसूले। टिकट के नाम पर चेक लिया तो इंश्योरेंस के बहाने CP मॉल में बुलाकर लाखों रुपए कैश ऐंठ लिया। जब विदेश जाने का वक्त आया तो आरोपियों ने फोन बंद कर दिए। पुलिस ने कंपनी मालिक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ एनआरआई थाने में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह, रोविन शर्मा और दमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रकरण की छानबीन कर रही है। अब 4 पाइंट में जानिए पूरा प्रकरण