फरीदकोट में प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह (58) के रूप में हुई है। घटना 21 नंबवर की है। पुलिस ने मृतक के बेटे हरविंदर सिंह उर्फ निक्का (40) और उसके साले चरणजीत सिंह उर्फ चन्नू को 22 नवंबर देर रात हिरासत में ले लिया। वारदात में शामिल 3 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस ने मृतक की बेटी मुक्तसर जिले के ग्राम बरकंदी निवासी सुखप्रीत कौर की शिकायत पर भाई, भाभी समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना जैतो के ग्राम मत्ता में हुई। सुखप्रीत कौर के मुताबिक 22 नवंबर की सुबह लगभग 7 बजे उसके पति बलराज सिंह को उसके भाई हरविंदर सिंह ने फोन कर बताया कि उनके पिता हरजिंदर सिंह की हार्ट अटैक से जान चली गई है। जानकारी मिलने पर वह अपने पति के साथ ग्राम मत्ता पहुंची। वहां पिता के गले पर निशान देखकर उसे मृत्यु के कारणों पर संदेह हुआ। अब सिलसिलेवार जानिए हत्या की कहानी…