"इक तेरी दीवानगी नी, मैनूं दूजा शौक सरदारी दा...गीत से चर्चा में आए पंजाबी गायक कमलजीत सिंह ग्रेवाल उर्फ कमल ग्रेवाल को रोहित गोदारा गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। विदेशी नंबर से फोन कॉल और वॉयस मैसेज भेजकर कथित त

अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित गायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर गिल्ली राणा नाम के व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 308(4) के तहत केस दर्ज किया है।

20 अक्टूबर को आए थे मिस्ड कॉल और वॉयस मैसेज

विज्ञापनIn-Article Banner

सराभा शहर निवासी कमल ग्रेवाल ने पुलिस को बताया कि उनकी एक म्यूजिक फर्म है, जिसका कार्यालय सराभा नगर में स्थित है। कंपनी के दो मुलाजिम मोबाइल नंबर के जरिए ऑनलाइन लाइव म्यूजिकल कार्यक्रमों की बुकिंग संभालते हैं। गायक के मुताबिक, 20 अक्टूबर को वह पटियाला में दशहरा आयोजन में प्रस्तुति दे रहे थे।

इसी दौरान मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से अनेक मिस्ड कॉल और वॉयस मैसेज आए। व्यस्त होने की वजह से वह उस समय मैसेज नहीं सुन सके। अगले दिन जब उन्होंने वॉयस मैसेज सुने तो कॉल करने वाले ने कथित तौर पर खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य गिल्ली राणा बताया और उन्हें धमकियां दीं।

1 नवंबर को फिर आए 2 फोन कॉल

कमल ग्रेवाल ने बताया कि 1 नवंबर को जब वह अपने कार्यालय में मौजूद थे तो विदेशी नंबर से दोबारा फोन कॉल आए। लगातार मिल रही धमकियों की वजह से उन्हें अपनी और परिवार की सुरक्षा का डर सताने लगा। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।

विदेशी नंबर के सोर्स का पता लगा रही पुलिस

इस मामले की जांच कर रही सब-इंस्पेक्टर जगराज कौर ने मीडिया को जानकारी दी कि पुलिस ने BNS की धारा 308(4) के तहत केस दर्ज कर लिया है। विदेशी नंबर के स्रोत का पता लगाने और कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने हेतु जांच की जा रही है।

अब पढ़िए, धमकी देने वाले ने क्या बताया…

  • 5 करोड़ के लिए फोन किया: "क्या हाल है तेरा? गिल्ली राणा बोल रहा हूं, रोहित गोदारा ग्रुप से। 5 करोड़ रुपए के लिए तुझे फोन किया है। भाई, अगर तूने सुन लिया है तो तुरंत बैक कॉल कर। जो ये अखाड़े लगा रहा है, सब कुछ बंद कर दूंगा। स्टेज पर ही रख दूंगा। तू किस चक्कर में है? एक बार मेरे बारे में पता कर ले। बताइए, तेरा क्या विचार है?
  • सब कुछ समाप्त कर दूंगा: फिर तेरे अखाड़े मैं लगाऊंगा जल्दी। सब कुछ खत्म कर दूंगा। गाने-वाने सब किताबों में ही रह जाएंगे। न नाम रहेगा, न कुछ और रहेगा। सब मिट्टी कर दूंगा। बताइए, कल तक का टाइम है। पीछा नहीं छोड़ता।
  • सीधा ऊपर की टिकट कटाऊंगा: मैं सिंगर बनाऊंगा, तगड़ा ही सिंगर बनाऊंगा। सीधा ऊपर की टिकट कटाऊंगा। तू स्टेज की टिकट काटेगा, मैं तेरी ऊपर की टिकट काटूंगा। बताइए, तेरा क्या विचार है?" इसके अलावा उक्त नंबर से दो अन्य छोटे वॉयस नोट भी प्राप्त हुए हैं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar