- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Manjeet Singh Joins Employees Federation Wrestler
इंप्लाइज फेडरेशन पहलवान संगठन में विस्तार के तहत मनजीत सिंह, जो सब स्टेशन वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व सूबा प्रधान तथा ग्रिड सब स्टेशन इंप्लाइज यूनियन पंजाब के सीनियर मीत प्रधान रहे हैं, सैकड़ों साथियों समेत संगठन में शामिल हुए। यह आयोजन इंप्लाइज फेडरेशन पहलवान के सूबा प्रधान गुरभेज सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में हुआ, जहां शामिल होने वाले साथियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शामिल होने वाले पदाधिकारियों में पी एंड एम सर्कल प्रधान सिमरजीत सिंह, सर्कल मीत प्रधान राज किरण शर्मा, ओ एंड ए मंडल 1+2 प्रधान अरुण कुमार जुल्का, सचिव नितिन कुमार, सीनियर मीत प्रधान अमरजीत सिंह जे ई, मीत प्रधान संदीप सिंह, वित्त सचिव दर्शबीर सिंह, सहायक सचिव गुरजंट सिंह, सचिव मंडल तरन तारन गुरपाल सिंह और मंडल मीत प्रधान तरन तारन गुरदेव सिंह शामिल रहे।
समारोह में इंप्लाइज फेडरेशन पहलवान के सूबा सीनियर मीत प्रधान हरभिंदर सिंह चाहल, पूर्व जनरल सचिव सुखविंदर सिंह चाहल, सूबा मीत प्रधान सचिव सिंह माहल, डिप्टी जनरल सचिव हरजीत सिंह औलख, पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन के सूबा प्रधान अमरजीत सिंह बाबा, राज्य वित्त सचिव सुखदेव सिंह, बॉर्डर जोन नेता अवतार सिंह ढिल्लों, पी एंड एम सर्कल प्रधान रजिंदर सिंह और सचिव गुलविंदर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व साथी उपस्थित रहे।







