अमृतसर| देहाती पुलिस ने जिले में हुई तीर्थ सिंह की हत्या और जिम पर फायरिंग करने के दो बड़े मामलों को सुलझा लिया है। एसएसपी देहाती कंवलप्रीत सिंह चाहल ने कहा कि पुलिस टीमों ने दोनों वारदातों में शामिल 4 प्रमुख अपराधियों को हिरासत में ले लिया है। पहले प्रकरण में ग्राम झीता कलां में गोलियां चलाकर तीर्थ सिंह की हत्या करने वाले अभियुक्त हरकीरत सिंह उर्फ हैकी और गुरदित्ता सिंह को पिस्तौल सहित काबू किया गया है। वहीं दूसरे प्रकरण में थाना मेहता के अंतर्गत जिम मालिक से विदेश में बैठे गैंगस्टर करन बाठ द्वारा 1 करोड़ की रंगदारी न मिलने पर फायरिंग करवाने वाले दो गुर्गों जगमेल सिंह और साहिबप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।

Source: Dianik Bhaskar