लुधियाना के सूफिया चौक के नजदीक शनिवार सुबह गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। यहां एक कार वर्कशॉप में काम करने वाली युवती का पीछा कर रहे मनचलों को रोकना वर्कशॉप मालिक को भारी पड़ गया। बौखलाए आरोपियों ने अपने लगभग एक दर्जन साथियों को बुलाकर मालिक

दफ्तर में घुसने से रोका तो बुला लिए साथी

जानकारी देते हुए चोटिल वर्कशॉप मालिक की दलजीत सिंह ने बताया कि उसकी वर्कशॉप में एक युवती काम करती है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जब वह काम पर आई और गेट से अंदर दाखिल हुई, तो उसके पीछे-पीछे दो युवक भी जबरन अंदर घुसने लगे। जब दलजीत ने उन्हें बिना काम के अंदर आने से रोका तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया और फोन कर अपने अन्य गुंडे साथियों को घटनास्थल पर बुला लिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

CCTV में कैद गुंडागर्दी: बालों से घसीटा, लात-घूंसों से किया लहूलुहान

देखते ही देखते करीब एक दर्जन युवकों ने दलजीत पर धावा बोल दिया। सामने आए CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावरों ने दलजीत को बुरी प्रकार से बालों से पकड़कर पीटा और जमीन पर गिराकर जमकर लातें मारीं। बचाव हेतु दलजीत ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ जमा होती देख हमलावर जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने घायल दलजीत को तुरंत सिविल चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के पश्चात उसे छुट्टी दे दी गई है।

महीनों से पीछा कर जबरन नंबर मांग रहा था मनचला

वर्कशॉप में काम करने वाली पीड़ित युवती ने जानकारी दी कि मुख्य अभियुक्त युवक पिछले कुछ महीनों से उसे आते-जाते परेशान कर रहा है। वह लगातार उसका पीछा करता था और जबरन मोबाइल नंबर मांगता था। शनिवार सुबह भी वह पीछा करते हुए वर्कशॉप के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। मालिक के रोकने पर उसने यह गुंडागर्दी की। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर