नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मियों ने लंबित मांगों को लेकर राज्य भर में पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू किया है। यह बहिष्कार एनएचएम इंप्लाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 नवंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित एनएचएम मुख्यालय के बाहर राज्य स्तरीय रोष रैली आयोजित करने की घोषणा की गई है, जिसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में कर्मियों के पहुंचने की संभावना जताई गई।

यूनियन पदाधिकारियों के मुताबिक मुलाजिम लंबे समय से सरकार और स्वास्थ्य महकमा के अफसरों के समक्ष अपनी मांगें रखते रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि लगभग 54 बैठकों, प्रदर्शनों, धरनों और मांग-पत्रों के माध्यम से मुद्दे उठाए गए, मगर स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। कर्मियों का कहना है कि मांगों हेतु गठित कल्याण समिति की अब तक एक भी बैठक नहीं हुई।

यूनियन ने एनएचएम कर्मियों हेतु स्थायी नीति, नियमों के मुताबिक नियमितीकरण की प्रक्रिया, वेतन में उचित बढ़ोतरी और समान काम के बदले समान वेतन सहित सेवा शर्तों से जुड़े विषयों के समाधान की मांग दोहराई। यूनियन ने कहा कि ठोस समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर