- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Nakodar
- Bilga Water Treatment Plant Inauguration | MLA Indrajeet Kaur News
जालंधर जिले में नकोदर के बिलगा में 13.77 करोड़ रुपए की लागत से 2 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। विधायक बीबी इंद्रजीत कौर मान ने आज इसके निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा। जालंधर के पश्चात यह जिले का दूसरा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट होगा। इससे बि
विधायक बीबी इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि नहरी पानी के इस्तेमाल से क्षेत्र में लगातार गिर रहे भूजल स्तर में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि प्लांट का काम 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
101.73 लाख रुपए की लागत से बिछाई पाइप लाइन
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ‘अमृत-2’ योजना के तहत बिलगा की उन गलियों में 101.73 लाख रुपए की लागत से 4.20 किलोमीटर लंबी नवीन वाटर सप्लाई लाइन बिछाई गई है, जहां पहले पाइपलाइन नहीं थी। इससे लोगों की पीने के पानी की मांग पूरी हुई है। उन्होंने बताया कि हलके के हर घर तक साफ पीने का पानी पहुंचाने हेतु सरकार प्रयास कर रही है।
इस घटनास्थल पर वाटर सप्लाई एंड सीवरेज विभाग के एक्सियन मनिंदर सिंह और जेई सुनील कुमार मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की नींव हेतु पहला फावड़ा मारतीं हुईं विधयाक बीबी इंद्रजीत कौर मान।
ये अफसर और पदाधिकारी रहे मौजूद
मौजूद लोगों में चेयरमैन जसवीर सिंह संगोवाल, प्रधान गुरनाम सिंह, निर्मल सिंह मुआई, बंटी खोखेवाल, गुरदेव सिंह देबी, बलवीर सिंह पुआदड़ा, बलजीत सिंह पुआदड़ा, रणजोध सिंह औजला, बलजीत सिंह औजला, जपिंदर सिंह, बलवीर सिंह, हरजिंदर सिंह गुम्मटाली, जोगा सिंह उप्पल, पार्षद बलराज कौर, पार्षद बलवीर कौर, नरेश कुमार महे, ब्लॉक प्रधान साहिल अरोड़ा, चेयरमैन ज्योति खान, लव कुमार, जशन समरा, नरिंदर कैंथ, अमरदीप बंटी, अमन तेजी, बाबा हमराज, संदीप गुम्मटाला, ज्योति मुआई, जसविंदर सिंह राणा और कॉमरेड कृष्ण सिंह शामिल थे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







