- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ropar
- Ropar Turtle Poaching Case | Forest Department Arrests 4 In Nangal
रोपड़ जिले में वन महकमा की टीम ने नंगल क्षेत्र में 4 लोगों को कछुए के शिकार के इल्जाम में गिरफ्तार किया। उनके पास से एक जिंदा कछुआ, दो बाइक और शिकार में इस्तेमाल होने वाले नुकीले सूए मिले।
रेंज अधिकारी अमरीक सिंह ने कहा कि ब्लॉक अधिकारी नरेंद्रजीत सिंह को एक दिन पहले फोन पर शिकारियों के बारे में सूचना मिली थी। इसके पश्चात महकमा की टीम ने छापा मारकर चारों को गिरफ्तार किया।
अमरीक सिंह के अनुसार, पकड़ा गया कछुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल है। इस श्रेणी के वन्यजीवों का शिकार करना कानूनन अपराध है।
मामले की पड़ताल कर रही पुलिस
चारों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु कोर्ट में पेश किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में रेंज अफसर अमरीक सिंह, ब्लॉक अफसर नरेंद्रजीत सिंह, फॉरेस्ट गार्ड अमृत लाल, फॉरेस्ट गार्ड जगवीर सिंह और संजीव कुमार शामिल थे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







