शिक्षा विभाग पंजाब की पहल के तहत गुरु नानक देव खेल स्टेडियम में 2 दिवसीय 46वीं जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेलों की शुरुआत हुई। आयोजन का औपचारिक उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी कंवलजीत सिंह संधू ने किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र खिलाड़ी, स्कूल अध्यापक, खेल कोच और आयोजक स्टाफ मौजूद रहा। कंवलजीत सिंह संधू ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में अश्मनदीप सिंह जंडियाला गुरु प्रथम, अनुज कुमार वेरका द्वितीय और जोबनदीप सिंह चोगावां-2 तृतीय रहे। 200 मीटर में अश्मनदीप सिंह जंडियाला गुरु प्रथम, अरबाज सिंह अमृतसर-2 द्वितीय तथा निशान सिंह जंडियाला गुरु तृतीय रहे। लड़कियों के फुटबॉल में अमृतसर-2 ने पहला और वेरका ने दूसरा स्थान पाया। 4×100 रिले (लड़कियां) में जंडियाला गुरु प्रथम, चोगावां-2 द्वितीय और तरसिक्का तृतीय रहा। लड़कों के फुटबॉल नॉकआउट में तरसिक्का ने वेरका को और रईया-1 ने अमृतसर-3 को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कार्यक्रम में दलजीत सिंह, बलजीत सिंह, गुरदेव सिंह, रणजीतप्रीत सिंह, आशू विशाल, बलकार सिंह, परमिंदर सिंह, बलजीत सिंह, हरजीत सिंह, सोहन सिंह और सुरेश खुल्लर सहित अन्य उपस्थित रहे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar